Rajasthan

‘पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए?’ किराएदार आशिक के लिए पत्नी ने यूट्यूब पर किया सर्च, अब ऐसी हालत में है पति

झालावाड़ : यह खबर राजस्थान के झालावाड़ से सामने आई है जहां पत्नी और उसके प्रेमी की साजिश का शिकार एक और पति बन गया। गनीमत रही कि पति इस हमले में झुलस गया लेकिन उसकी जान बच गई। हालांकि पत्नी की मंशा कुछ और ही थी। घायल पति मनीष राठौर का कहना है कि पत्नी सरोज यूट्यूब पर बाकायदा यह सर्च करती थी कि पति को कैसे रास्ते से हटाया जाए।

घटना की रात जब मनीष ने किरायेदार प्रेमी को मकान खाली करने के लिए कहा तो सरोज ने हंगामा कर दिया और रात को सोते समय मनीष पर खौलता हुआ तेल और पानी डाल दिया। यही नहीं, हमले के बाद उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। करीब 10 मिनट तक मनीष दर्द से कराहता और चिल्लाता रहा। बच्चों के जागने के बाद सरोज ने दरवाजा खोला। इसके बाद मनीष अपने दोस्त की मदद से अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज चल रहा है। मनीष राठौर ने बताया कि यह उसकी दूसरी शादी है।

उस रात मामूली कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में जाकर सो गया था। उसी दौरान पत्नी ने उस पर खौलता हुआ तेल-पानी डाल दिया। मनीष के हाथ, पेट और पैर बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे झालावाड़ के जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेचारा पति अब जाए तो जाए कहां? अपने ही घर में अलग रहना, खाना-पीना अलग और अपने सारे काम खुद करना। इसके बावजूद भी वह घर में सुरक्षित नहीं है। सवाल यह उठता है कि समाज किस दिशा में जा रहा है?

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर 9 की मौत, 8 घायल

कोटा : राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र…

Swasth Vibhag : शिक्षकों के बाद अब डॉक्टर्स भगाएंगे आवारा कुत्ते स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश, बना चर्चा का विषय

जैसलमेर : राजस्थान के जैसलमेर जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजकीय जवाहिर…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

Road Accident : भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 18 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, मची अफरातफरी

राजस्थान/फलोदी : जोधपुर राजस्थान के फलोदी में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें…

70 साल के ‘साइंटिस्ट किसान’ ने बनाया अनोखा बायोगैस प्लांट, गैस – बिजली फ्री में चला रहे घर की हर चीज़!

भरतपुर : जहां रसोई गैस और बिजली की कीमतें सातवें आसमान पर हैं, वहीं राजस्थान के…

1 of 5