Korba

Korba Breaking : सावधान जूस में ज़हर चौपाटी में बर्फ के भीतर मिला मरा हुआ मेंढक, वीडियो वायरल देखे पूरा वीडियो

कोरबा : गर्मियों के मौसम में गन्ने और अन्य फलों का जूस पीने वाले लोग जरा सावधानी बरतें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि, क्योंकि, कहीं आपके कोल्ड ड्रिंक में मरी हुई मेंढक या छिपकली ना मिल जाए। ऐसा ही एक ताजा मामला कोरबा के घंटाघर चौपाटी से आया से है। जहां जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तो उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जूस संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाकर सोडा औरजूस बेचता है। शुक्रवार की शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़ने लगा। तभी उसे बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जिसे देखकर वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए। कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

ग्राहकों ने की कार्रवाई की मांग

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। बताया जा रहा है कि दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई- खाद्य विभाग

वहीं इस पूरे मामले को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारी विकास भगत ने कहा कि, मामले की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी और शहर की सभी बर्फ फैक्ट्रियों की पड़ताल भी की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : “बीबी को भड़काती थी दादी सास” बौखलाये दामाद ने ससुराल में कर दिया कांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुजुर्ग महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का…

CG: पीजी कॉलेज विवाद : जिला पंचायत सीईओ पर प्राध्यापकों ने दुर्व्यवहार और धमकी देने का लगाया आरोप

कोरबा:- शासकीय ईवीपीजी कॉलेज के प्राचार्य व प्राध्यापकों ने जिला पंचायत सीईओ के…

1 of 28