Kondagaon

छत्तीसगढ़ की इस ज़िले में हुई अतरंगी शादी ने उड़ाए सबके होश! एक साथ दो दुल्हनों से रचाए सात फेरे, देखें वायरल वीडियो

केशकाल : छत्तीसगढ़ के केशकाल विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में बीती 24 मार्च को एक दूल्हे ने एक साथ दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए।

दोनी दुल्हनों की शादी में पूरी सहमति

शादी की सभी रस्में पूरी तरह से पारंपरिक और विधि-विधान के साथ निभाई गईं। बताया जा रहा है कि इस विवाह के लिए दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद उनके परिवारों और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार किया। शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा निमंत्रण पत्र भी छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम दर्ज थे और इसी कार्ड के जरिए अपने परिचितों और रिश्तेदारों को न्योता दिया गया था।

दोनों दुल्हनों ने दूल्हे के साथ किया डांस

शादी के दौरान हल्दी की रस्म से लेकर वैवाहिक कार्यक्रमों तक, सब कुछ उत्सव की तरह रहा। रस्मों के बाद आयोजित पार्टी में दोनों दुल्हनों ने अपने दूल्हे राजा के साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और खुशियां मनाईं। दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो भाईयों की मौत नाले में मिला दोनों बच्चों को शव, अचानक दोनों गायब हो गये, फिर पानी भरे नाले में …

कोंडागांव : जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को…

CG News : शिक्षकों से 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मल्टीपल बैंक लोन के नाम पर फंसाने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शिक्षकों को एक साथ कई बैंकों से…

CG News : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृति योजना में आवेदन की अंतिम तिथि …. इस दिन, तुरंत करें अप्लाई

कोण्डागांव : श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों…

CG Crime : ओवरटेक किया तो गुस्से से लाल हो गया युवक, पत्थर से मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

1 of 6