Korba

CG Crime : सनकी युवक की करतूत से हड़कंप, एक तरफा प्यार में नाबालिग के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर परिवार को धमकाया

कोरबा : कोरबा जिले में एक तरफा प्रेम में नाबालिग लड़की के घर में घुसकर चाकू की नोंक पर धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाला युवक अपने परिचित लड़की के घर चाकू लेकर घुस गया और डराते-धमकाते हुए कहा कि वह उसी की है और अगर उसकी शादी किसी और से हुई, तो उसे और होने वाले पति को जान से मार देगा। आरोपी की इस हरकत की जानकारी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित लड़की का परिवार दोनों जांजगीर-चांपा जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। इसी वजह से आरोपित का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान वह नाबालिग लड़की से एकतरफा प्रेम करने लगा। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी ने लड़की को प्रपोज कर अपने प्रेम का इजहार किया था।

लड़की के इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पारिवारिक हस्तक्षेप के चलते आपसी राजीनामा हो गया था। इस घटना के बाद एक बार फिर आरोपी धारदार चाकू लेकर दोबारा लड़की के घर में घुस गया। इस दौरान उसने न केवल लड़की और उसकी मां को धमकाया, बल्कि आपत्तिजनक हरकतें भी कीं। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

Korba Breaking : भीषण सड़क हादसा बारात पहुंचने से पहले ही बिछ गईं लाशें, कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा भारतमाला मुख्य मार्ग पर बीती रात एक रूह कंपा…

1 of 17