Jashpur

CG Crime : आधी रात सुनसान जंगल और 17 साल की लड़की पल्सर सवार दरिंदों ने मासूम के साथ पार की थी हैवानियत की सारी हदें, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के बागबहार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

नाटक देखकर घर लौट रही थी नाबालिग

दरअसल, मामला 16 फरवरी 2026 की रात का है। नाटक देखकर अकेली घर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल में बैठाया और जंगल की ओर ले जाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। अगली रात पीड़िता बिजली सब-स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिली, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने सत्यप्रकाश यादव को पत्थलगांव और पीतांबर लहरे को सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 138, 70(2) एवं पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य मुख्य आरोपी फरार है, जिसकी पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश तेजी से जारी है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, सरेराह अगवा कर किया गैंगरेप, मामला दबाने पीड़िता के परिवार को धमकाया

जशपुर : जशपुर जिले में 13 साल की मासूम के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने…

CG Breaking : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, हॉस्टल के स्टडी रूम में मिली छात्रा …

जशपुर : जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिशनरी स्कूल में…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

CG Crime : शादी के बाद दोस्त ने मनाया सुहागरात! सेक्स के लिए तीसरे दोस्त को भेजने की थी तैयारी, जाने फिर कैसे हुआ खुलासा

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने…

CG : मुख्यमंत्री के निर्देश पर शारदा धाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का अनूठा संगम

रायपुर : छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व…

1 of 4