Shakti

CG Constable Suspended : शराब माफिया से लेनदेन उजागर… एसपी ने आरक्षक को किया निलंबित

सक्ती : जिले के थाना मालखरौदा में पदस्थ आरक्षक भागवत श्रीवास को अवैध शराब के मामले में कार्रवाई के दौरान शराब माफिया से रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती द्वारा मामला उजागर होने के बाद लिया गया है। दरअसल थाना क्षेत्र में अवैध शराब संबंधी कार्रवाई के दौरान भागवत श्रीवास द्वारा पैसों के लेन-देन की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि होने पर यह कृत्य विभागीय गरिमा के प्रतिकूल पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए श्रीवास को निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती में अटैच कर दिया है। मामले की विभागीय जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अंजली गुप्ता को नामित किया गया है। उन्हें 5 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट समस्त साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : साड़ी के पर्दे में कैद जर्जर आंगनबाड़ी चबूतरे पर लटका भविष्य, …. चार साल से चबूतरे पर चल रही पढ़ाई

सक्ती : जिले के ग्राम मोहतरा में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की हालत इतनी खराब है…

CG Crime : बहू से दुष्कर्म व धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार, 7 घंटे में पुलिस ने दबोचा, बहु ने आरोप में कहा …

सक्ती : बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी…

1 of 5