ब्रेकिंग न्यूज़

Murdar Case : मुस्कान रस्तोगी जैसा कांड, नीले ड्रम में मिली युवक की पैर बंधी लाश

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में एक युवक की लाश नीले ड्रम में पाई गई है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि मृतक कौन था और किन कारणों के चलते उसकी मौत हुई है। युवक की गर्दन और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। स्थानीय लोगों ने तेज बदबू आने के बाद पुलिस को सूचित किया था। इसके बाद लाश का पता चला।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच अधिकारियों ने लुधियाना में ड्रम बनाने वाले 42 यूनिट्स की पहचान की है। जिस ड्रम में लाश मिली है, वह नया लग रहा है। साथ ही पुलिस ने मौका-ए-वारदात के आसपास क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर में अन्य स्थानों पर लगे कैमरों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस संदिग्ध वाहनों पर भी नजर रखे है।

सौरभ राजपूत हत्याकांड

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां सौरभ राजपूत नाम के युवक की लाश नीले ड्रम में मिली थी। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

CG Breaking News : छत्तीसगढ़ NGO घोटाला CBI ने तेज की जांच, पूर्व मंत्री और 7 IAS अधिकारी जांच के दायरे में

रायपुर : छत्तीसगढ़ के समाज कल्याण विभाग से जुड़ा NGO घोटाला अब गंभीर रूप ले चुका…

1 of 27