मध्य प्रदेश

Gangrape Case : दिनदहाड़े महिला का अपहरण, 11 दरिंदों ने एक-एक कर मिटाई हवस, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ….

सतना : मैहर पुलिस ने बुधवार शाम अपहरण और सामूहिक बलात्कार के दो गंभीर मामलों का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन मामलों में एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो, दो मोटरसाइकिल, लूटे गए मोबाइल और सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

दरसल 23 जून को अमरपाटन थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव से अरविंद लोनी उर्फ कान्हा का कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा स्कॉर्पियो वाहन में अपहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं के साथ आए युवक अमित कुशवाहा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक मैहर ने अमरपाटन, रामनगर, ताला, देहात एवं मैहर थानों की संयुक्त 5 टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और स्वयं पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग करते रहे।

पुलिस द्वारा अरविंद लोनी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अपहरणकर्ता पुष्पेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 8 दिन पहले वह अपने साथी अजय उर्फ कल्लू और एक महिला के साथ पपरा पहाड़ की ओर गए थे। जंगल में ग्राम धौसड़ा के पास बंटी सिंह और उसके तीन साथियों ने उन्हें लूट लिया और महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था।

वीडियो और मोबाइल वापस लेने के लिए 23 जून को पुष्पेंद्र अपने साथियों के साथ कुम्हारी गया था, जहां अरविंद लोनी को जबरन साथ लाया गया और इस पूरे घटनाक्रम में अपहरण व लूट की घटना घटित हुई। उसी महिला ने ताला थाने पहुंचकर अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर बंटी सिंह, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अजय कुशवाहा समेत 6 लोगों पर सामूहिक बलात्कार, लूट, धमकी व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया।

अपहरण मामले में पुलिस ने पुष्पेंद्र कुशवाहा, बलराम यादव उर्फ जैकी, अमित कुशवाहा, विष्णु उर्फ बंटी कुशवाह, ललन उर्फ खेलन उर्फ अखिलेश कुशवाहा, पिंटू कुशवाहा,ह डीग्णु कुशवाहा और प्रकाश कुशवाहा आरोपी बनाया है। वहीँ गैंगरेप मामले में अरविंद लोनी उर्फ कान्हा, मंगेश लोनी और एक अपचारी बालक को आरोपी बनाया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सम्बंधित गैंग रेप मामले में अन्य शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

होटल के कमरे में …. इस हालत में मिली महिला, देखकर हर किसी ने बंद कर ली अपनी आंखें, पुलिस के भी उड़े होश

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक…

Breaking : गिड़गिड़ाता रहा लाचार पिता, हैवान डॉक्टर ने मासूम को जमीन पर पटका, टूट गया नवजात का हाथ

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने…

Breaking : पहले लगाया दर्दभरा स्टेटस, फिर पिता ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

बालाघाट : जिले के कटंगी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

1 of 30