मध्य प्रदेश

मंत्री जी SC-ST वर्ग के लिए गिना रहे थे योजनाएं, मंच से उतरते ही छात्राओं ने पूछ लिया तीखा सवाल, मंत्री बोले – एक ही बार में…

खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, खंडवा स्थित माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी पहुंचे मंत्री विजय शाह से छात्राओं ने बड़ा सवाल कर दिया। UGC बिल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच अब कॉलेज की छात्राएं भी खुलकर सवाल पूछ रही हैं। छात्राओं ने पूछा-पढ़ाई के लिए आई स्टेशनरी सिर्फ SC-ST की छात्राओं को ही क्यों मिल रही है? यही नहीं छात्राओं ने मंत्री से यह भी पूछा कि, क्या कॉलेज सिर्फ SC-ST की छात्राओं के लिए ही है? छात्राओं द्वारा मंत्री से सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए विस्तार से आपके पूरा मामला बताते हैं।

यह है पूरा मामला

दरअसल, खंडवा के माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्रोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। मंच पर प्रदेश के मंत्री विजय शाह मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में SC-ST और ओबीसी वर्ग की छात्राओं के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लेकिन, जैसे ही कार्यक्रम खत्म हुआ, सामान्य वर्ग की छात्राओं ने मंत्री को घेर लिया। छात्राओं का सवाल साफ था- क्या कॉलेज सिर्फ SC-ST वर्ग के लिए है? पढ़ाई के लिए आई स्टेशनरी सामग्री केवल एक वर्ग को ही क्यों दी जा रही है? ओबीसी और जनरल वर्ग की जरूरतमंद छात्राओं को इससे वंचित क्यों रखा गया? खंडवा के गर्ल्स डिग्री कॉलेज के छात्रोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री विजय शाह को छात्राओं ने मंच से उतरते ही रोक लिया और सीधा सवाल दाग दिया- क्या कॉलेज सिर्फ SC-ST छात्राओं के लिए है? ओबीसी और सामान्य वर्ग की छात्राओं को पढ़ाई के लिए स्टेशनरी सामग्री क्यों नहीं दी जा रही?

UGC बिल को लेकर देशभर में चल रहा बवाल

पढ़ाई के लिए आई स्टेशनरी सिर्फ SC-ST की छात्राओं को ही क्यों मिल रही है? …खंडवा में मंत्री विजय शाह से छात्राओं ने – क्या कॉलेज सिर्फ SC-ST की छात्राओं के लिए ही है?… OBC और जनरल वालों का भी ये कॉलेज है.. छात्राओं ने की मांग- ओबीसी और जनरल वर्ग की छात्राओं को भी मिले स्टेशनरी सामग्री… UGC बिल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच अब कॉलेज की छात्राएं भी खुलकर सवाल पूछ रही हैं। छात्राओं ने मांग की, कि सुविधा सभी वर्गों की छात्राओं को समान रूप से मिले। मंत्री विजय शाह ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी। छात्राओं और मंत्री शाह के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

1 of 22