मध्य प्रदेश

11वीं की छात्रा को युवक ने बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर करने लगा गंदी डिमांड, जानकर आपको भी आ जाएगी शर्म

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि, एक मुस्लिम युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं, पीड़िता ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

सहेली ने करवाया थी आरोपी से पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ओसाफ अली नाम के युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। छात्रा की सहेली ने आरोपी से उसकी पहचान करवाई थी। इसके बाद युवक उसे घुमाने लेकर गया और कार में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

आरोपी युवक ने शादी का वादा कर छात्रा से दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवक छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहा। इसके बाद आरोपी युवक छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाता था। इसके साथ ही युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से पैसे भी ऐंठे हैं।

इन सब बातों से परेशान छात्रा ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोहेफिजा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी ओसाफ अली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 24