ब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : अस्पताल में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री, आनन फानन में अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

नयी दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महज नियमित जांच नहीं है, क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्र के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं।

हेमंत सोरेन शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। हेमंत सोरेन अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं। शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे रांची से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हेमंत सोरेन अपने बीमार पिता के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति जानने दिल्ली पहुंचे हैं। वो दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे गंगा राम अस्पताल पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसीलिए वो उनके सेहत का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता को हार्ट अटैक, इलाज के दौरान हुई मौत, भूपेश बघेल ने …

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ…

Petrol Diesel Price Cut : डीजल पर पेट्रोल पर ₹10 की कटौती, केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

रायपुर : केंद्र सरकार द्वारा डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 18