Janjgir - Champa

CG News : बंदर ने मां की गोद से छीनकर नवजात को कुएं में फेंका, फिर हुआ ये चमत्कार

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा के नैला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिवनी (नैला) में मंगलवार दोपहर एक हैरान करने वाली घटना घटी। बच्ची की मां सुनीता राठौर घर के बाहर बच्ची को गोद में लेकर टहल रही थीं। तभी छत पर उछल-कूद कर रहे 4-5 बंदरों में से एक ने अचानक झपट्टा मारकर 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को मां की गोद से छीन लिया। बंदर ने बच्ची को पास ही स्थित एक कुएं में फेंक दिया। इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और ग्रामीण पटाखे फोड़कर बंदर को भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक बच्ची कुएं में गिर चुकी थी। बच्ची के डायपर ने यहां लाइफ जैकेट का काम किया, जिसकी वजह से वह पानी पर तैरती रही और डूबी नहीं। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत बाल्टी और रस्सी के सहारे बच्ची को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। ठीक उसी समय कथा सुनने आईं एक नर्स मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना समय गंवाए बच्ची को CPR दिया, जिससे उसकी सांस फिर शुरू हुई।

बाद में बच्ची को तुरंत जांजगीर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। यह घटना बंदरों के बढ़ते आतंक को एक बार फिर उजागर करती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां वे घरों में घुसकर ऐसी वारदातें अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय लोग अब प्रशासन से बंदरों के नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : दुर्गा उत्सव मेले में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवक घायल, एक के सिर पर गंभीर चोट, चार संदिग्ध हिरासत में

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में…

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

1 of 17