Manendragarh - Chirmiri - Bharatpur

CG News : लेखपाल रेलवे ट्रैक पर मिली क्षत – विक्षत लाश, हादसा या आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…

मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका में लेखपाल के पद पर कार्यरत शंकर राव की लाश मध्यप्रदेश के बिजुरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। शंकर राव का सिर और धड़ अलग होने की वजह से प्रथम दृष्टया यह ट्रेन से कटने का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, यह हादसा है या आत्महत्या, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को बिजुरी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर शंकर राव का शव अत्यंत क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मनेन्द्रगढ़ निवासी शंकर राव के रूप में हुई, जो नगर पालिका में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। पुलिस मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking News : सीएमओ और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे पैसा

एमसीबी : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भ्रष्टाचार के…

CG: घर के अंदर शान से बैठा हुआ था तेंदुआ, देखते ही घरवालों के उड़े होश, मौहल्ले में अफरा तफरी

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर :- जनकपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत खिरकी में उस…

CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 54 जोड़ों से भरी बस पलटी, मची चीख – पुकार

मनेन्द्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है।…

1 of 4