अपराध

घर तक आया ऑफिस का प्यार, पति को नींद की दवाई देकर पत्नी ने प्रेमी के साथ किया ये काम, जानकर पुलिस के भी उड़े होश

देवास : देवास पुलिस ने मात्र 48 घंटे में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा कर दिया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग और बीमा क्लेम के लिए की गई थी। मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां 8-9 जनवरी की दरमियानी रात उज्जैन–देवास बायपास रोड, नौशराबाद पशु हाट के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश

जांच में मृतक की पहचान राकेश मालवीय (42 वर्ष, निवासी साईनाथ कॉलोनी, देवास) के रूप में हुई। शुरुआत में यह मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह सुनियोजित हत्या थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का अपने ही कार्यालय में काम करने वाले युवक देवेंद्र यादव (पिता हटेसिंह यादव) से प्रेम प्रसंग था। पति को रास्ते से हटाने और बीमा क्लेम हासिल करने के उद्देश्य से पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

देवास ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

योजनाबद्ध तरीके से पहले पति को नींद की गोलियां दी गईं, फिर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल सहित उज्जैन–देवास बायपास पर फेंक दिया गया और बाइक में तोड़-फोड़ कर घटना को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया गया। हालांकि, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच तेजी से की गई और सभी आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

What's your reaction?

Related Posts

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : छत्तीसगढ़ में तीन रेप केस, घर में घुसकर महिला का रेप, इधर नाबालिग और बच्ची बनीं हवस का शिकार

बिलासपुर/बलरामपुर/केशकाल : बिलासपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

1 of 14