Raigarh

CG News : मुंह पर लिपस्टिक गले में जूतों की माला, महिला आरक्षक को अर्धनग्न कर मारपीट करने वाला गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में महिला आरक्षक की वर्दी फाड़कर अर्धनग्न करने की घटना को लेकर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चित्रसेन साव के रूप में हुई है, जो झरना गांव का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को पड़िगांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलुस भी निकाला।

बता दें कि 27 दिसंबर को ग्रामीणों ने कोल खदान के विरोध में प्रदर्शन किया, इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने एक महिला आरक्षक की पिटाई की थी, दूसरी महिला आरक्षक के कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर उन्हें दूर तक दौड़ाया था। उस दिन करीब 9 बजे लिबरा चौक पर लगभग 300 ग्रामीण जमा हो गए। सड़क पर बैठकर आने-जाने का रास्ता रोक दिया। स्थिति बिगड़ती देख सुबह करीब 10 बजे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे।

करीब दोपहर ढाई बजे अचानक हालात बिगड़ गए। भीड़ ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। पुलिस पर जमकर लाठियां और पत्थर बरसाए गए। तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम को महिलाओं ने लात-घूंसे से पीटा। जिससे कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामले में अब तक इतने लोग गिरफ्तार

अब तक इस प्रकरण में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो दिन पहले ही पुलिस ने मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, महिला की शील भंग सहित आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज – ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से नशे के अवैध कारोबार को लेकर एक चौंकाने वाला…

छत्तीसगढ़ पुलिस में एक और बड़ा फेरबदल, कई थानों के पुलिसकर्मी इधर से उधर, एक साथ इतने लोगों का तबादला आदेश जारी

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ…

CG : रायगढ़ में भतीजा ही निकला चाचा-चाची का कातिल, इस वजह से दोस्त के साथ मिलकर पीट-पीटकर उतार दिया था मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

CG Road Accident : भीषण हादसे मेें 2 ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत, तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो…

1 of 7