Sarguja

CG Viral Video : छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सड़क के अभाव में कंधों पर शव ले जाते दिखे परिजन

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक दूरस्थ और पहुंचविहीन इलाके से एक बार फिर दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जो विकास और बुनियादी सुविधाओं की हकीकत बयां करती हैं। यहां एक आदिवासी परिवार को युवक के शव को खाट पर रखकर कांवड़ की तरह कंधों पर उठाकर कई किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ा। गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव वाहन वहां नहीं पहुंच सका।

मजबूरी में परिजनों ने खुद ही शव को उठाया और मुख्य सड़क तक पहुंचे, ताकि पोस्टमार्टम कराया जा सके। मृतक की पहचान आदिवासी युवक सुरेंद्र तिर्की के रूप में हुई है। उसकी मौत तालाब में डूबने से हुई थी। 31 दिसंबर को ग्राम लकरालता के तालाब से उसका शव बरामद किया गया। पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के भारतपुर – लकरालता गांव का है।यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आजादी के इतने साल बाद भी दूर-दराज के गांवों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं पहुंच पाई है।

वहीं इस मामले पर स्थानीय विधायक ने कहा कि संबंधित सड़क का भूमि पूजन हो चुका है। बरसात के कारण सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया था। ग्रामीणों को बताया गया है कि जनवरी महीने में, 8 से 9 महीने के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक ने घटना को दुखद बताया और कहा कि विष्णु देव सरकार के कार्यकाल में सीतापुर क्षेत्र की सभी सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और जल्द ही ऐसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

देखें वीडियो-

What's your reaction?

Related Posts

CG : केंद्रीय जेल में 55 वर्षीय महिला बंदी की मौत, परिजनों का नहीं पता दो अलग – अलग पते से बढ़ी परेशानी

अंबिकापुर : अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध 55 वर्षीय महिला बंदी मथुरा यादव…

CG : लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, युवती ने भी काटा गला; रक्षा बंधन पर घर जाने की बात पर हुआ था विवाद

अंबिकापुर : शहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों…

CG News : छात्र से 100 बार लिखवाईं अश्लील गालियां! अंबिकापुर के निजी स्कूल की शिक्षिका पर गंभीर आरोप, DEO ने बैठाई जांच

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका की ओर से…

CG: CBSE नियमों का उल्लंघन, महंगी कॉपी-किताबें और भारी बस्ते से जूझते बच्चे, इन पांच स्कूलों पर कड़ा एक्शन

अंबिकापुर:- सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध…

1 of 18