गुजरात : मेहसाणा जिले की कडी तहसील से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां इंद्राड गांव स्थित ग्रीनफील्ड डेरिवेटिव्स कंपनी के पास ट्रक रिवर्स करते समय पिता की अनजानी चूक में 19 वर्षीय बेटे की जान चली गई। राजस्थान के बाड़मेर निवासी ट्रक चालक देवाराम चौधरी कंपनी में माल उतारने आया था और उसका बेटा मुकनाराम खलासी के रूप में पीछे खड़े होकर ट्रक को गाइड कर रहा था। सुबह करीब सात बजे रिवर्स के दौरान ट्रक और दीवार के बीच एक लोहे का स्टैंड आ गया, जिसे हटाने के लिए मुकनाराम आगे बढ़ा, लेकिन पिता को इसकी भनक नहीं लगी और ट्रक पीछे बढ़ता चला गया, जिससे युवक ट्रक और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गया। आनन-फानन में उसे कडी के कुंडाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसे देखकर हर कोई सन्न है। बेटे को खोने के गहरे सदमे में डूबे पिता देवाराम ने खुद नंदासण थाने में अपने खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Home
- Road Accident
- Accident News : ट्रक रिवर्स करते वक्त पिता की एक चूक बनी काल, 19 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत CCTV में कैद हुआ हादसा
Accident News : ट्रक रिवर्स करते वक्त पिता की एक चूक बनी काल, 19 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत CCTV में कैद हुआ हादसा
Related Posts
Road Accident : दर्दनाक हादसा 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
देहरादून : उत्तराखंड के मसूरी के झड़ीपानी रोड के बार्लोगंज क्षेत्र से दर्दनाक…
Road Accident : हाइवा – ट्रेलर की भिड़ंत के बाद लगी आग दो चालकों की मौत …
रांची : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग…
CG : बस और हाईवा का भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर ही मौत
रायपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. घटना लगभग…
Big Road Accident : बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 10 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची चीख-पुकार
रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां गुढ़…
Big Road Accident : दिंडोरी में कुएं में कार गिरने से 9 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 लोगों ने गंवाई जान
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना…
Big Accident : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 8 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में मंगलवार 15 जुलाई…
CG Road Accident : ट्रक और यात्री बस की टक्कर, 19 लोग घायल
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में NH-130B के सकरी बायपास पर शुक्रवार…
Big Road Accident : कांग्रेस नेता के बेटे समेत चार युवकों की मौत, खड़े रोड रोलर से टकराई तेज रफ़्तार कार
सोनीपत : जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस…
भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, बैसाख पूर्णिमा उत्सव में जा रहे 17 लोगों की मौत
काठमांडूः- नेपाल के रोल्पा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है.…
बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू
बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप…










































