Road Accident

Accident News : ट्रक रिवर्स करते वक्त पिता की एक चूक बनी काल, 19 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत CCTV में कैद हुआ हादसा

गुजरात : मेहसाणा जिले की कडी तहसील से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां इंद्राड गांव स्थित ग्रीनफील्ड डेरिवेटिव्स कंपनी के पास ट्रक रिवर्स करते समय पिता की अनजानी चूक में 19 वर्षीय बेटे की जान चली गई। राजस्थान के बाड़मेर निवासी ट्रक चालक देवाराम चौधरी कंपनी में माल उतारने आया था और उसका बेटा मुकनाराम खलासी के रूप में पीछे खड़े होकर ट्रक को गाइड कर रहा था। सुबह करीब सात बजे रिवर्स के दौरान ट्रक और दीवार के बीच एक लोहे का स्टैंड आ गया, जिसे हटाने के लिए मुकनाराम आगे बढ़ा, लेकिन पिता को इसकी भनक नहीं लगी और ट्रक पीछे बढ़ता चला गया, जिससे युवक ट्रक और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गया। आनन-फानन में उसे कडी के कुंडाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसे देखकर हर कोई सन्न है। बेटे को खोने के गहरे सदमे में डूबे पिता देवाराम ने खुद नंदासण थाने में अपने खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप…

1 of 7