Raipur

छत्तीसगढ़ में 56 नव नियुक्त सिविल जजों की पदस्थापना, 29 अगस्त तक करना होगा ज्वाइन

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में नव नियुक्त 56 सिविल जज जूनियर डिवीजन की पदस्थापना का आदेश जारी किया है। इन सभी न्यायिक अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग न्यायिक जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। सभी को 29 अगस्त 2026 तक अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजनीश श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोअर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर में परिवीक्षा पर की गई है।

इन जिलों में हुई पदस्थापना

नव नियुक्त सिविल जजों को बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, बलौदाबाजार, कोरबा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बैकुंठपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, अंबिकापुर, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कवर्धा, मुंगेली और बलरामपुर-रामानुजगंज सहित प्रदेश के अलग-अलग न्यायिक जिलों में पदस्थ किया गया है। कुछ अधिकारियों को सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को सीधे सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर नियुक्त किया गया है।

56 नव नियुक्त सिविल जजों के नाम

अंजुम आरा अहमद, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार दाहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नांदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृषिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया ओरमालिया, दीपक कुमार चंद्राकर, सौनक वर्मा, यशवंत देवांगन, रिचा रेन्नी तिग्गा, समृद्धि जोशी,

सौरभ कुमार तरार, राशि कंकड़वाल, ज्योति शर्मा, अंजू पाथरे, सीमा तांडेय, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावर, कोमल कृति उरांव, आकांक्षा खेस पन्ना, मेघा पलेश्वर, आयुष यार्दी, अश्विन ज़ाक्सा, शिवानी डहरिया, तेशंक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगल्ली, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करण शाह खुर्शो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का और एंजेल सिंह।

29 अगस्त तक करना होगा कार्यभार ग्रहण

हाईकोर्ट ने सभी नव नियुक्त न्यायिक अधिकारियों को 29 अगस्त तक अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। संबंधित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को कार्यभार ग्रहण कराने के बाद इसकी चार्ज रिपोर्ट हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को भेजने के लिए कहा गया है। 56 नए सिविल जजों की पदस्थापना से प्रदेश की अधीनस्थ न्यायपालिका में न्यायिक अधिकारियों की संख्या बढ़ेगी। इससे अलग-अलग जिलों में न्यायालयीन कामकाज को गति मिलने और लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 147