Kawardha

छत्तीसगढ़ के इस सरकारी राशन दुकान से 26 क्विंटल चावल पार, चोरों ने आधी रात दिया वारदात को अंजाम, ऐसे खुला राज

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में अज्ञात चोरों ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निशाना बनाया है। चोरों ने न केवल दुकान का ताला तोड़ा, बल्कि गरीबों के हक का 26 क्विंटल चावल और तौलने वाला इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी चोरी कर लिया।

आधी रात को वारदात

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। चोरों ने सुनसान इलाके का फायदा उठाकर राशन दुकान का ताला चटकाया और अंदर रखे 53 कट्टा चावल (लगभग 26 क्विंटल) लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब सोसायटी संचालक दुकान पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान तितर-बितर पड़ा था।

75 हजार से अधिक की चोरी

संचालक ने बताया कि दुकान से गायब हुए 53 कट्टा सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटे की कुल कीमत 75,000 रुपये से अधिक है। इसकी सूचना खाद्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश

बानो गांव में हुई इस चोरी ने गरीबों के सामने राशन का संकट खड़ा कर दिया है। इस घटना से ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

1 of 7