बिहार

Ajab Prem ke Gajab Kahani : 19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी, मिस कॉल से हुआ प्यार, मं​दिर में सात फेरे लेकर बसाया नया घर संसार

जमुई : जिले के खडूई बरियारपुर गांव से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दरअसल यहां एक 19 साल के लड़के को 45 साल की महिला से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली और अब दोनों ने साथ में जीवन बिताने का फैसला कर लिया है। जबकि 19 साल के लड़के को पता है कि जिस महिला से उसने शादी की है वो पांच बच्चों की मां है। दोनों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में ये शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।

19 साल के लड़के ने 45 साल की महिला से रचाई शादी

मिली जानकारी के अनुसार मामला खैरा थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले महावीर ठाकुर ने 45 वर्षीय सीमा परवीन के साथ मंदिर में शादी कर ली है। महावीर ठाकुर की मानें तो करीब दो वर्ष पहले वो अपने एक मित्र को फोन किया था। हालांकि, कॉल गलती से सीमा परवीन के नंबर पर लग गया। बातचीत के दौरान दोनों का परिचय हुआ और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ने लगा। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। महावीर का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया।

घर से भागकर मंदिर में रचाई शादी

महावीर ने आगे बताया कि कुछ समय बाद सीमा परवीन उनसे मिलने कोलकाता पहुंचीं। वहीं दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। युवक का कहना है कि उसे सीमा की उम्र, अतीत या पारिवारिक परिस्थितियों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह उनके साथ खुशहाल जीवन बिताना चाहता है। बता दें कि सीमा परवीन मूल रूप से पूर्णिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहली शादी मोहम्मद मनन आलम से हुई थी। वैवाहिक जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करने के दौरान उनकी बातचीत महावीर से शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। सीमा का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया है और अब वह महावीर के साथ रहना चाहती हैं।

दोनों ने साथ में रहने का किया फैसला

मामले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को खैरा थाना बुलाकर पूछताछ की। थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। पूछताछ के दौरान किसी प्रकार की कानूनी बाधा सामने नहीं आई, जिसके बाद दोनों को वापस भेज दिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

खान सर के खिलाफ FIR दर्ज, अब पुलिस कर रही है तलाशी, दो बॉडीगार्ड पहले हो चुके हैं गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

पटना : बिहार के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है।…

Breaking : मंत्री पर जानलेवा हमला! ग्रामीणों ने काफिले को घेरकर की पत्थरबाजी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा

मधुबनी : बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के…

एटीएम में सैलून संचालन .. वायरल हुआ वीडियो तो सामने आया मालिक .. बताई वजह .. आप भी सुनें देखे वायरल वीडियो

दानापुर : बिहार के दानापुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एसबीआई एटीएम…

1 of 6