Raipur

CG : 10 साल की अनविका ने रचा इतिहास, माइनस 10 डिग्री में एवरेस्ट बेस कैंप फतह, बिना ट्रेनिंग के हासिल की उपलब्धि…

रायपुर : राजधानी रायपुर की 10 वर्षीय अनविका अग्रवाल ने असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प के साथ एवरेस्ट बेस कैंप की 5,364 मीटर ऊंची चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है। माइनस 10 डिग्री सेल्सियस के कठिन तापमान में 11 दिनों तक चले इस दुर्गम अभियान को अनविका ने बिना किसी औपचारिक पर्वतारोहण प्रशिक्षण के अपने माता-पिता और बहन के साथ पूरा किया।

इस उपलब्धि के साथ अनविका का नाम सबसे कम उम्र की पर्वतारोहियों में दर्ज हो गया है। अनविका ने पर्वतारोहण के लिए कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं लिया था। उनकी तैयारी केवल नियमित दौड़ और सीढ़ियां चढ़ने की प्रैक्टिस तक सीमित थी। इस अभियान में उनके माता-पिता उनके हमसफर बने। कठिन मौसम, सर्द हवाओं और ऊबड़-खाबड़ रास्तों के बावजूद अनविका ने हार नहीं मानी।

यात्रा के दौरान उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई, लेकिन उन्होंने हिम्मत और धैर्य के साथ अपना लक्ष्य हासिल किया। पर्वतारोहण के अलावा अनविका पढ़ने-लिखने की शौकीन हैं। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने एक किताब भी लिखी है, जो उनकी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को दर्शाता है। अनविका का अगला लक्ष्य एवरेस्ट की चोटी (8,848 मीटर) को फतह करना है, जिसके लिए वे अब से ही सपने संजो रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : शहर मे प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर, अब पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंटरनेट मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का…

CG Vidhansabha : सदन में अधूरे सड़क और लंबित मुआवजे की गूंज, कांग्रेस विधायक के सवालों से घिरे लोक निर्माण मंत्री

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे सड़क निर्माण और…

CG Budget 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा के बाद बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के सभी विधायक को किया गया निलंबित

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्रवाई शुरू हो…

CG : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की नई टीम घोषित, देखें पूरी सूची …. किन नेताओं को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस के नई टीम का विस्तार हो गया है। आदिवासी…

1 of 93