Janjgir - Champa

CG : तुम्हारी दीदी चली गई है, आ जाओ .… साली के पहुंचते ही जीजा ने किया ये कांड, अब इतने साल तक भुगतेंगे जेल की सजा

जांजगीर : जांजगीर के अपर सत्र न्यायालय ( पॉक्सो ) ने फैसला सुनाया है और नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले आरोपी जीजा राहुल मसीह को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 14 अगस्त 2023 का मामला है। चाम्पा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। नाबालिग लड़की अपनी दीदी के साथ रह रही थी और जब लड़की की दीदी घर में नहीं थी तो उसके जीजा ने हवश का शिकार बनाया।

इस दौरान लड़की चुप रही और फिर उसके पेट में दर्द हुआ तो उसकी दीदी के पूछने पर जीजा राहुल मसीह द्वारा शारीरिक सम्बन्ध बनाने की जानकारी दी और किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। इसके बाद चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई फिर पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया था और अब प्रकरण की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी जीजा राहुल मसीह को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : चपरासी की नौकरी के नाम पर बड़ा खेल; 10 दिन का वादा और 99 हजार पार, ठगी का ऐसा जाल कि चकरा गई पुलिस

जांजगीर चांपा : मुंगेली के कुटुंब न्यायालय में चपरासी की नौकरी लगने के नाम पर…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 of 10