LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update : रायपुर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, घर से निकलने से पहले जान ले आज का मौसम अपडेट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश भी हो रही है। राजधानी रायपुर की बात की जाए तो, यहां भी गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को बारिश हुई। मौसम में हुए बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इतना ही नहीं मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग से मिली के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में आज भी दिन भर बादल छाए रहने के बाद दोपहर और शाम को भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की बात कही है। इतना ही नहीं रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।

तेज हवा चलने की भी संभावना

मौसम विभाग ने मौसम की जानकारी देते हुए यह भी कहा है कि, प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होगी। इतना ही नहीं बारिश के दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या फिर खुली जगहों में ना रहे। बारिश के दौरान लोगों से घटों में रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

CG Weather News Update Today : प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

प्री-मानसून की झमाझम बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

1 of 20