Mahasamund

CG: जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे भाई का कत्ल.. कमरे में बंद कर लगा दी आग, धूं-धूं कर जलती रही लाश

महासमुंद:- जिले के ग्राम आमगांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को धान से भरे कमरे में ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई। मामले को लेकर रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

रायपुर में रहता था छोटा भाई, चाहता था जमीन का बँटवारा

पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि मरार कसहीबाहरा निवासी मालती साहू ने रिपोर्ट लिखाई है कि करीब 10 माह पूर्व कृष्णकांत दुबे से उसका परिचय हुआ था, तब से वह और कृष्णकांत दुबे पति-पत्नी के रूप मे रायपुर में रह रहे थे। वह कुछ दिनों बाद कृष्णकांत से शादी करने वाली थी। कृष्णकांत दुबे ने उसे बताया था कि उसकी पैतृक जमीन ग्राम आमगांव में है, जहां उसकी मां तिरथ दुबे एवं छोटा भाई दौलत दुबे रहकर जमीन की देखरेख करते है। कृष्णकांत दुबे का जमीन बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चल रहा था।

21 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे प्रार्थिया, कृष्णकांत दुबे के साथ आमगांव गए थे। वहां पहुंचकर कृष्णकांत दुबे ने घर में उपस्थित अपनी मां से पूछा कि दौलत कहां है, तब उसकी मां ने बताया वह लकडी लाने के लिए बाहर गया है। कुछ देर मे दौलत आया, तब दौलत को देखकर कृष्णकांत दुबे ने कहा कि जमीन का बंटवारा करना है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। उसी समय कृष्णकांत दुबे ने घर मे पड़े डंडे से दौलत के पैर में मारा, तब दौलत अपने घर के अंदर जाकर हंसिया लेकर आया और कृष्णकांत दुबे के बांये हाथ की कलाई तथा बांये कंधे में मारा।

पेट्रोल छिड़ककर लगाईं आग

बड़े भाई के हमले से बचने के लिए कृष्णकांत दुबे चिल्लाया तब उसके भाई दौलत ने कृष्णकांत दुबे को धान एवं महुआ वाले कमरे में धक्का मारकर घुसा दिया। इसके बाद दौलत ने धान एवं महुआ वाले कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और अपने दुकान में रखे पेट्रोल से भरा प्लास्टिक का जरीकेन और माचिस को लेकर आया और कमरे में घुसकर पेट्रोल को कृष्णकांत दुबे के शरीर में डालकर आग लगा दिया। बाद में पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई। आग बुझने पर देखा कि कृष्णकांत दुबे बुरी तरह जल गया था और उसकी मृत्यु हो गई थी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

1 of 7