Korba

Korba : डेम में मिला ASI के बेटे का शव, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब, कॉलेज जाने के लिए निकला था घर से

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है, जो बांगो थाना में पदस्थ ASI धनंजय सिंह का बेटा था। वह 18 नवंबर से लापता था।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कुछ मछुआरे दर्री डेम में मछली पकड़ने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक युवक का शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाद में ASI धनंजय सिंह ने उसकी पहचान अपने बेटे अर्जुन के रूप में की। बताया जा रहा है कि अर्जुन 18 नवंबर को बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा।

परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जांच में उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन दर्री डेम के पास मिली है। हालांकि, पुलिस को अब तक उसकी बाइक और मोबाइल फोन नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी लखन पटले के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : फिल्मी अंदाज में चोरी की कोशिश, शरीर पर 49 किलो कॉपर वायर लपेटकर निकल रहे थे दो युवक गेट पर पकड़े गए

कोरबा : बालको प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने का अनोखा तरीका अपनाने वाले दो युवकों…

Korba : पुलिस की कार्रवाई पिकनिक की आड़ में जुआ खेलते पकड़े गए स्कूल प्रिंसिपल समेत 6 लोग, एल्डरमैन भी गिरफ्तार

कोरबा : बच्चों को शिक्षा और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले स्कूल प्रिंसिपल का नाम…

1 of 38