नई दिल्ली

WhatsApp ला रहा नया ‘Remind Me’ फीचर, अब पढ़े हुए मैसेज पर भी सेट कर सकेंगे रिमाइंडर

WhatsApp : दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर लगातार नए-नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। मेटा अब एक ऐसे धांसू फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स पहले से पढ़ी जा चुकी चैट के मैसेज पर भी रिमाइंडर सेट कर पाएंगे। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार होगा जो व्यस्तता के चलते किसी जरूरी मैसेज का जवाब देना भूल जाते हैं।

क्या है ‘Remind Me’ फीचर?

यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में देखा गया है।
यूजर्स किसी भी पर्सनल मैसेज पर कस्टम टाइम रिमाइंडर सेट कर पाएंगे।
यह फीचर अनरीड मैसेज के अलावा अब रीड मैसेज पर भी लागू होगा।
रिमाइंडर सेट होते ही WhatsApp तय समय पर नोटिफिकेशन के जरिए आपको मैसेज की याद दिलाएगा।

अब तक क्या था?

अब तक WhatsApp केवल अनरीड मैसेज के लिए ही नोटिफिकेशन रिमाइंडर देता था, लेकिन कई बार जरूरी मैसेज पढ़ने के बाद भी उसका जवाब देना भूल जाना आम बात है। ऐसे में यह नया फीचर उन जरूरी चैट्स को टाइम पर जवाब देने में मदद करेगा।

फिलहाल बीटा टेस्टिंग में

यह फीचर फिलहाल एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग फेज़ में है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

क्यों है यह खास?

 बिजनेस यूजर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी।
 कोई जरूरी मैसेज मिस नहीं होगा।
 WhatsApp के यूजर एक्सपीरियंस को बनाएगा और भी आसान और स्मार्ट।

What's your reaction?

Related Posts

फाइनल हो गई मोदी कैबिनेट विस्तार की तारीख कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो…

दिवाली से पहले ESIC का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों के परिवार वालों को मिलेंगे 15 के बजाय 20 हजार रुपये

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…

बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम.. सितम्बर के पहले ही दिन लगा महंगाई का तगड़ा झटका, जानें कितने चुकाने होंगे

नई दिल्ली : सितम्बर के पहले ही दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले…

1 of 35