Raipur

CG News : मोना के कुत्ते का नाम शेरू या राम? पूछने वाली टीचर को निकाला जाएगा नौकरी से, स्पष्टीकरण देकर बताया क्यों हुई ऐसी गलती

रायपुर : कक्षा चौथी के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में मोना के कुत्ते का नाम शेरू या राम? मामले पर रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है। मामले में कार्रवाई करते हुए जिले के प्राथमिक स्कूल खपरी के हेड मास्टर शिखा सोनी को निलंबित कर दिया गया है और पेपर मॉडरेटर नम्रता वर्मा सहायक शिक्षक (संविदा) को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की जा रहीं है।

प्रश्नपत्र बनाने वाली शिक्षिका की जाएगी नौकरी

वहीं, रायपुर DEO ने अनुभवी शिक्षक चयन नहीं करने पर तिल्दा BEO और सहीं मॉडरेटर शिक्षक का चयन नहीं करने पर प्राचार्य, शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय, रायपुर को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया। इससे पहले इन शिक्षकों के खिलाफ जांच समिति बनाई गई थी, जिसके अनुसार शिक्षा सत्र 2025-26 में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा के कक्षा 4थी के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में “मोना के कुत्ते का नाम क्या है? उत्तर के रूप में चार विकल्प दिए गए, जिसमे शेरू के साथ राम नाम का विकल्प भी है।

जांच समिति ने पाई खामी

बता दें कि राम हिन्दु धर्म के आराध्य देव हैं, विकल्प के रूप में राम का विकल्प देने से धार्मिक भावना आहत हुई है। शिकायत की जांच के लिए गठित 5 सदस्यीय कमेटी के अभिमत अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने कार्रवाई की।

ऑप्शन क्यों दिया ‘राम’ का नाम

उक्त प्रकरण में दोषी शिक्षिका शिखा सोनी ने अपने स्पष्टीकरण में भूल स्वीकार करते हुए बताया कि एक प्रश्न के विकल्प में रामू (रामू) के स्थान पर राम (राम) शब्द अंकित हो गया। जो कि अज्ञानतावश में अंकन हुई है। मेरे द्वारा रामू (रामू) में यू (यू) छूट गया। पुनः अवलोकन करने पर भी मेरा ध्यान त्रुटि में नहीं गया। मेरा उद्देश्य किसी भी प्रकार धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना या किसी धर्म/समुदाय का अपमान करना कदापि नहीं था। प्रश्न निर्माण के समय यह शब्द त्रुटिवश अंकित हो गया, जिस पर मेरा ध्यान नहीं जा सका। इसके लिए मैं खेद प्रकट करती हूं, और क्षमा प्रार्थी हूँ। इसी प्रकार नम्रता वर्मा सहायक शिक्षक (संविदा) में अपने स्पष्टीकरण में भूलवश एक विकल्प राम को ठीक से नहीं देख पाने के कारण माफी मांगी है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 143