Road Accident

दर्दनाक बस हादसा, सड़क से नीचे पलटी बस; 7 लोगों की मौत, कई घायल

हिमाचल प्रदेश : चंबा जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस शर्मा बस कंपनी की बताई जा रही है। बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस पलटकर सड़क के नीचे जा गिरी और उसके कई यात्री अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा काफी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में चार पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में बस चालक और परिचालक (खलासी) के भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप…

1 of 7