LIFE
छत्तीसगढ

CG : प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आपके इलाके का हाल जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार की शाम से ही प्रदेश के कई जिलों लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने 3 सितंबर यानी आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज होने वाली बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई।

2-3 दिनों तक लगातार होगी बारिश

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक तापमान दुर्ग जिले में तो सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2-3 दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो सकती है। रायपुर और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में कभी तेज़ बारिश तो कभी उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है खासकर बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : मानसून की हुई विदाई, छत्तीसगढ़ में अब ठण्ड ने दी दस्तक!…. तापमान में आई गिरावट, धुंध और कोहरे का आलम

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही…

1 of 20