LIFE
छत्तीसगढ

CG : रायपुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके इलाके का हाल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में रविवार शाम मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। रायपुर समेत कई जिलों में रविवार रात जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई और मौसम को भी खुशनुमा कर दिया। रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभवाना जताई है। मौसम विभाग ने सोमवार को होने वाली बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, महासमुंद, बलौदा बाजार, दुर्ग, सूरजपुर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इतना ही नहीं राजधानीरायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। रायपुर और बिलासपुर जैसे क्षेत्रों में तेज़ बारिश हो सकती है। किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है खासकर बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : मानसून की हुई विदाई, छत्तीसगढ़ में अब ठण्ड ने दी दस्तक!…. तापमान में आई गिरावट, धुंध और कोहरे का आलम

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही…

1 of 20