Uttar Pradesh

सुहागरात के बाद पलट गया पूरा खेल! 62 साल के बुजुर्ग ने अकेलेपन से तंग आकर की शादी, दो दिन बाद दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक लुटेरी दुल्हन ने 62 वर्षीय बुजुर्ग को अपना शिकार बना लिया। चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां में किराए के मकान में रहने वाले और सीओडी से सेवानिवृत्त हरीश कुमार शुक्ला ने आर्य समाज मंदिर में 45 साल की महिला पूजा जोशी से शादी की थी। लेकिन शादी के महज दो दिन साथ रहने के बाद ही यह लुटेरी दुल्हन घर में रखे लगभग तीन लाख रुपये के कीमती जेवरात और दो लाख रुपये नकद लेकर रातों-रात रफूचक्कर हो गई।

देखभाल करने का दिया झांसा

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सीतापुर के अटरिया गांव निवासी हरीश कुमार शुक्ला परिवार में कोई सदस्य न होने के कारण अकेला जीवन जी रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली पूजा जोशी ने उनसे नजदीकियां बढ़ाई और देखभाल व सेवा करने की इच्छा जताते हुए शादी का प्रस्ताव रख दिया। हरीश उसके झांसे में आ गए और दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

शादी के बाद इन चीज़ों की डिमांड

शादी के बाद महिला ने जेवरात और नकदी की मांग की, जिस पर हरीश ने अपनी मां के पुराने जेवर उसे दे दिए, जिन्हें बेचकर महिला ने नए जेवर खरीद लिए। यही नहीं, हरीश ने अपने रिटायरमेंट की रकम में से भी दो लाख रुपये नकद उसे दे दिए, जिन्हें लेकर महिला देर रात भाग निकली।

जाँच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग काफी समय तक महिला की तलाश करते रहे थे जब वह नहीं मिली तो बुर्जुग वापस अपने गांव सीतापुर चले गए थे। इसके बाद पीड़ित ने कानपुर के चकेरी थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। चकेरी थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस उसकी खोजबीन और मामले की जांच में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23