Uttar Pradesh

Crime News : पति के सामने ही ससुर के साथ सेक्स करती थी पत्नी! 10 दिन पहले दिया बच्चे को जन्म, फिर बेटे ने जो किया उसे देखकर कांप उठी लोगों की रूह

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध संबंधों के शक में अपने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कलंदरगढ़ी गांव के निवासी मोमिन ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से पिता रियाजुद्दीन (54) और पत्नी सना (24) को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल सना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

पिता और पत्नी के बीच चल रहा था अवैध संबंध

पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया, मोमिन को शक था कि उसके पिता के पत्नी से अवैध संबंध हैं और इस बात को लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हुई थी। पुलिस ने कहा कि परिवार और रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को समझाया भी था, लेकिन रविवार को मोमिन ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों को गोली मार दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और लाइसेंसी पिस्तौल बरामद कर ली गई है। एसएसपी ने कहा कि फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

10 दिन पहले मां बनी थी पत्नी

मोमिन की एक साल पहले शादी हुई थी। करीब 10 दिन पहले ही पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। युवक को लंबे समय से पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंधों का शक था। इसी शक में उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से ही दोनों की हत्या कर दी।

मामले की जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों के कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पिता की लाइसेंसी पिस्‍टल से मारी गोली

एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मोमीन नामक शख्‍स ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्‍नी सना की गोली मारकर हत्‍या कर दी। यह लाइसेंसी पिस्‍टल रियाजुद्दीन की थी। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सना को गंभीर हालत में अस्‍पताल भेजा गया था। बाद में उसकी भी मौत हो गई। आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Extra Marital Affair : पुलिस वाले के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, अचानक होटल में आ धमका पति, जाने फिर क्या हुआ …

एटा : यूपी के एटा शहर के कासगंज रोड स्थित एक होटल में गुरुवार को उस समय हंगामा…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

बड़ा हादसा : दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, छह मजदूरों की मौत

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 24