Raipur

छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, वन विभाग के 102 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने में तबादले हुए हैं। राज्य सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 102 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत वनक्षेत्रपालों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

102 अधिकारियों के तबादले

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि,प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।

सीएम साय के अनुमोदन के बाद जारी हुआ आदेश

जारी आदेश में बताया गया है कि, इन स्थानांतरण और पदस्थापनाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से समन्वय में अनुमोदन प्राप्त है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. पाठक ने राज्यपाल के नाम से यह आदेश जारी किया है। विभाग की ओर से 102 अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। अधिकारियों के नाम और उन्हें कहां पदस्थ किया गया है, इसकी जानकारी आधिकारिक तबादला सूची में देखी जा सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता मे सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक प्रारम्भ

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास…

2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण से ग्रामीणों को मिली राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच होगी आसान

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ एवं…

1 of 187