LIFE
छत्तीसगढ

CG Weather Update Today : प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, गर्म कपड़े भी नहीं आएंगे काम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश भर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी दी है।

इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। इन जिलों में रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

तापमान में आएगी और गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते कुछ दिनों में औसतन तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आज से बंद हुए सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य, एक अक्टूबर तक जंगल सफारी पर रोक

रायपुर : मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए, हर साल की तरह…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लुढ़का पारा, पड़ रही कड़ाके की ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने दस्तक दे…

1 of 19