LIFE
छत्तीसगढ

CG News : साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, सीधे करवा दिया लाखों रुपए का मुनाफा, खुशखबरी सुनकर झूमने लगेंगे कर्मचारी

रायपुर : शासकीय कर्मचारियों के लिए नववर्ष एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के वित्त विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो 4 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गया है। इस समझौते के तहत राज्य के नियमित अधिकारियों और कर्मचारियों को बैंकिंग सुविधाओं के साथ-साथ करोड़ों रुपये का बीमा कवर पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात

इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू किया गया है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अनिल कुमार पाठक ने इस संबंध में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से आग्रह किया है कि शासन द्वारा कर्मचारी हित में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम की जानकारी अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र कर्मचारी इन सुविधाओं से वंचित न रहे।

मिलेंगी ये सुविधाएं

बीमा/सुविधा का प्रकारकवर राशि / लाभ
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु)₹1,00,00,000 (1 करोड़)
हवाई दुर्घटना बीमा₹1,60,00,000 (1.60 करोड़)
ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस₹10,00,000
पूर्ण स्थायी विकलांगता₹1,00,00,000
आंशिक स्थायी विकलांगता₹80,00,000 तक
लॉकर किराया छूट50% तक (डायमंड/प्लेटिनम खाते पर)

एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा

उक्त समझौते के मुताबिक इस नई योजना का सबसे आकर्षक पहलू इसका व्यापक बीमा सुरक्षा कवच है। समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को एक करोड़ 60 लाख रुपए का हवाई दुर्घटना बीमा और एक करोड़ रुपए का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के मिलेगा। इसके अलावा 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस भी इस पैकेज में शामिल है। सुरक्षा के दायरे को बढ़ाते हुए पूर्ण स्थायी विकलांगता की स्थिति में एक करोड़ रुपए और स्थायी आंशिक विकलांगता पर 80 लाख रुपए तक का कवर सुनिश्चित किया गया है।

वेतन खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई बाध्यता खत्म

बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाते हुए एसबीआई ने कर्मचारियों को कई विशेष छूट देने का फैसला किया है। अब कर्मचारियों को अपने वेतन खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई बाध्यता नहीं होगी और वे एसबीआई समेत अन्य बैंकों के एटीएम का नि:शुल्क उपयोग कर सकेंगे। लॉकर की सुविधाओं पर भी भारी राहत दी गई है, जिसमें डायमंड और प्लेटिनम जैसे उच्च श्रेणी के खातों पर वार्षिक लॉकर किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

लोन पर प्रोसेसिंग फीस में छूट

साथ ही एसबीआई रिश्ते पहल के तहत परिवार के चार सदस्यों के लिए विशेष बचत खाते खोलने की सुविधा भी दी जाएगी। कर्मचारियों के सपनों को पूरा करने के लिए ऋण सुविधाओं में भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 50 प्रतिशत से लेकर शत-प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों और कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इन सुविधाओं से अवगत करवाकर लाभान्वित होने प्रोत्साहित करें।

What's your reaction?

Related Posts

CG: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 5 प्रशिक्षु IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी…देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ :- शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन…

CG Vidhansabha : अब फ्लैट के साथ मिलेगा जमीन का अधिकार, 2200 वर्गफीट से कम की कृषि भूमि की रजिस्ट्री नहीं…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में राजस्व से जुड़े कई सुधारों वाला छत्तीसगढ़ भू राजस्व…

1 of 19