LIFE
छत्तीसगढ

CG Sarkari Naukari : छत्तीसगढ़ में इस विभाग में 295 पदों पर निकली भर्ती, एक जुलाई से कर सकते हैं आवेदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है। छत्तीसगढ़ सरकार के अग्निशमन विभाग में स्टेशन ऑफिसर, ड्राइवर, फायरमैन सहित कुल 295 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए एक जुलाई से आवदेन कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन ऑफिसर (सब इंस्पेक्टर) के 21, ड्राइवर के 14, ड्राइवर कम ऑपरेटर के 86, फायरमैन के 117, स्टोर कीपर के 32, मैकेनिक के 2, वॉचरूम ऑपरेटर के 19 और वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 4 पद शामिल हैं। भर्ती छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए आरक्षित है।

निर्धारित आयुसीमा 28 वर्ष

आपको बता दें कि इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन के लिए न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयुसीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी (SC), एसटी (ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग को आयुसीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।

जाने कैसे करें आवेदन?

इस पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 जुलाई (July) तक चलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (Written Exam) और शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : 15 अगस्त को इस बार सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में लहराएगा तिरंगा, जारी हुआ आदेश, पढ़िये…

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर एक अहम…

1 of 20