Raipur

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से बदल रही तस्वीर : शुभम राठौर का परिवार बना ऊर्जा आत्मनिर्भरता का उदाहरण

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी परिवार अपनी छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल अपनी बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं, बल्कि बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं।

गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत भदौरा निवासी शुभम राठौर ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया है और अब उन्होंने सौर ऊर्जा को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बना लिया है। सोलर प्लांट लगने से पहले उन्हें हर महीने लगभग 400 से 500 रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब उनका बिजली खर्च लगभग समाप्त हो गया है।

योजना के अंतर्गत राठौर को केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई, वहीं राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान की गई। इस सहायता से सोलर प्लांट की स्थापना उनके लिए आर्थिक रूप से काफी आसान हो गई। शुभम राठौर बताते हैं कि अब उन्हें बिजली बिल की कोई चिंता नहीं रहती, क्योंकि घर की आवश्यक बिजली स्वयं उनकी छत पर तैयार हो रही है।

सोलर प्लांट से आवश्यकता से अधिक उत्पन्न बिजली ग्रिड में चली जाती है, जिसका समायोजन बिजली बिल में किया जाता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो रहा है। इस पहल से राठौर का परिवार न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है, बल्कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी यह सफलता इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर आम परिवार भी आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144