नई दिल्ली

अब हर महीने रिचार्ज का झंझट खत्म Airtel ने लॉन्च किया 77 दिन वाला सस्ता प्लान, फायदे जानकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे

नई दिल्ली : अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से परेशान हैं तो Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए राहत भरा नया प्रीपेड प्लान लाया है। कंपनी अब सिर्फ 28 दिन वाले प्लान तक सीमित नहीं है। बल्कि लंबी वैलिडिटी वाले कई नए विकल्प दे रही है। इन प्लान्स का मकसद यूजर्स को कम खर्च में ज्यादा दिनों तक सुविधा देना है। इससे हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट भी कम हो जाएगी।

लंबी वैलिडिटी वाले नए प्लान

Airtel ने अपनी लिस्ट में 56 दिन, 60 दिन, 77 दिन और 84 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड प्लान शामिल किए हैं। ये प्लान उन लोगों के लिए खास हैं जो लंबे समय तक बिना रिचार्ज की चिंता के मोबाइल सेवा इस्तेमाल करना चाहते हैं। कंपनी इन प्लान्स के साथ कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी सुविधाएं भी दे रही है। जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सके।

चर्चा में 489 रुपये वाला प्लान

Airtel का 489 रुपये वाला प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 77 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब ढाई महीने तक दोबारा रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह प्लान खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती लेकिन लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग सुविधा चाहते हैं।

कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा

489 रुपये वाले इस प्लान में कुल 6GB डेटा दिया जाता है। जिसे पूरे 77 दिन की वैलिडिटी में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, यूजर्स को 600 फ्री SMS भी दिए जाते हैं। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेसिक सुविधाओं की वजह से यह प्लान बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Petrol Diesel Prise : GST के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी राहत! 82.42 रुपए तक आया दाम, त्योहारों से पहले आए अच्छे दिन

नई दिल्ली : लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आटा, चीनी, पेट्रोल…

1 of 33