Raipur

CG News : भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर संभाग प्रभारियों तक की घोषणा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का संगठनात्मक विस्तार किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष–महामंत्री, प्रकल्प संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के उद्देश्य से संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारियों की सूची भी जारी की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस विस्तार का मुख्य लक्ष्य किसानों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मोर्चा को पूरी तरह सक्रिय करना है। नए दायित्वधारियों से किसान हितों को लेकर प्रभावी कार्य करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 143