नई दिल्ली : महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। हाल ही में सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया था, हालांकि सदन में इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई। लेकिन दूसरी ओर दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की मदद करने के लिए नई योजना की शुरुआत करने का फैसला किया है। बता दें कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही महिलाओं से ये वादा किया था, लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो पाया था।
अगले महीने से होगा रजिस्ट्रेशन
मिली जाानकारी के अनुसार दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ को शुरू करने की पूरी योजना तैयार कर ली है और इसका रजिस्ट्रेशन भी जून महीने से शुरू होने वाला है। हालांकि सूत्रों की मानें तो सरकार ने इस योजना का नाम बदल दिया है और इसे दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के नाम से शुरू कर सकती है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मार्च में 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश करते हुए इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
5100 करोड़ का बजट बजट फंड
गौरतलब है कि रेखा गुप्ता ने बार-बार आश्वासन दिया था कि वह इस योजना को एक पुख्ता योजना के साथ शुरू करेंगी ताकि योजना का अधिकतम लाभ उठाया जा सके। बता दें कि पिछले वित्तीय वर्ष में भी दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपए आवंटित किए थे, लेकिन पात्र महिला लाभार्थियों की जांच करने के लिए सही डेटा की कमी के कारण इसके कार्यान्वयन में देरी हुई थी।
इन महिलाओं को होगा लाभ
इस योजना को लागू करने के लिए पिछले साल मार्च में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें कुछ कैबिनेट मंत्री भी शामिल थे। इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लागू किया जाएगा, जिसका नेतृत्व स्वयं मुख्यमंत्री करती हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के लिए पात्रता मानदंड भी तय कर लिए गए हैं। इस योजना के लिए केवल उन्हीं महिलाओं पर विचार किया जाएगा, जिनके पास दिल्ली का आधार नंबर है और जो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) की श्रेणी में आती हैं।





















