ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा पत्र, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

गांधीनगर : गुजरात की राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कडी-विसावदर उपचुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। गोहिल की जगह अब शैलेश परमार प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। परमार अहमदाबाद के दानिलिमदा सीट से विधायक हैं। शक्तिसिंह गोहिल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, चूंकि उपचुनाव के नतीजे हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं, इसलिए मैंने पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

मैंने अपना इस्तीफा पहले ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैं माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हमारे दूरदर्शी नेता राहुल गांधी, महासचिव, संगठन, वेणुगोपाल और बेशक हमारे गतिशील गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक से प्राप्त निरंतर समर्थन और सहयोग की सराहना करता हूं। बता दें कि विसावदर उप-चुनाव में आप के गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप ने जीत दर्ज की थी।

हालांकि आप विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद यहां फिर उप-चुनाव कराया गया और इटालिया ने जीत दर्ज की। इटालिया को 75942 वोट मिले। वहीं बीजेपी के किरीट पटेल को 58388 वोट मिले। कांग्रेस के नितिन रणपरिया को 5501 वोट मिले। कडी से बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा ने जीत दर्ज की। उन्हें 99742 वोट मिले। कांग्रेस के रमेश चावड़ा को 60290 वोट मिले। वहीं आप के जगदीश चावड़ा को 3090 वोट मिले। कडी सीट बीजेपी विधायक के निधन के बाद खाली हुई थी।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

Train Accident : सैरांग एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, कई बोगियां पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

गुवाहाटी : असम के गुवाहाटी के पास बुधवार सुबह हुए रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन…

CG Liquor Scam : EOW ने रिटायर्ड IAS निरंजन दास को हिरासत में लिया, सिंडिकेट में गहरी साजिश का खुलासा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक…

Sex Racket : WhatsApp पर तस्वीरें, मोबाइल से होता था सौदा, पुलिस ने बड़े देह व्यापार का किया भंडाफोड़

ठाणे : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते…

1 of 27