ब्रेकिंग न्यूज़

अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपए, इस तारीख से खाते में आएंगे पैसे, भाजपा सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा की सरकार बन गई है। जिसके बाद शुभेंदु अधिकारी सरकार एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार ने सोमवार को प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। शुभेंदु अधिकारी सरकार ने महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए देने का ऐलान किया है साथ ही सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा जैसी कई घोषणाएं की गई हैं।

हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 3 हजार रुपए

दरअसल, सोमवार को पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। राज्य सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने जानकारी दी है। मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि कैबिनेट बैठक में अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत राज्य में महिलाओं को 1 जून 2026 से हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने 1 जून से सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा को भी मंजूरी दे दी है।

मुफ्त बस सफर और अन्नपूर्णा योजना

कैबिनेट ने राज्य की महिलाओं के लिए दो बेहद बड़े फैसलों को मंजूरी दी है आगामी 1 जून से पूरे पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह मुफ्त कर दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को सीधी राहत मिलेगी। इसके बाद राज्य की ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ का लाभ ले रही महिलाओं को अब सीधे ‘अन्नपूर्णा भंडार योजना’ का लाभ मिलेगा। जिन लोगों ने सीएए (CAA) के लिए आवेदन किया है और उनके मामले ट्रिब्यूनल में लंबित हैं, उन्हें भी अन्नपूर्णा योजना का पूरा लाभ दिया जाएगा। जो लोग इससे वंचित हैं, उनके लिए जल्द ही एक नया आवेदन पोर्टल खोला जाएगा।

7वें वेतन आयोग के गठन को हरी झंडी

इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्य में 7वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों के वेतन और भत्तों को लेकर आगे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, PCC चीफ भी थे साथ

गुवाहाटी : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार…

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 26