Uttar Pradesh

Sex Racket : सजा था देह व्यापार का कारोबार, हर घंटे का 1500 रुपये लेती थी लड़कियां तीन युवक और दो युवतियों को रंगे हाथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर : देह व्यापार का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। यहां आए दिन अलग अलग हिस्सों में बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो रहा है। इसी बीच यूपी पुलिस एक बार फिर पॉश इलाके में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की दबिश

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के पॉश इलाके का है। दरअसल, यहां एक मकान में देह व्यापार को कारोबार चल रहा था। कोलवाली पुलिस ने बताया कि कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह टाउन हॉल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रूफस चरन लेन में सुमित्रा एजेंसी के पीछे स्थित एक मकान में अवैध देह व्यापार चल रहा है।

सूचना की पुष्टि होने पर उन्होंने तुरंत सीओ सिटी पंकज पंत और सीओ कार्यालय की अधिकारी आकृति को सूचना दी। इसके बाद महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री की टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से मकान को घेरकर छापा मारा, जहां से तीन युवक और दो युवतियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

1500 रुपये प्रति घंटा लेती थीं लड़कियां

बताया जा रहा है कि अड्डे पर आने वाले ग्राहकों से 1500 रुपये प्रति घंटा वसूले जाते थे, जिसमें से उन्हें केवल 1000 रुपये दिए जाते थे। बाकी रकम संचालक दीपक शुक्ला और उसकी सहयोगियों के पास जाती थी। युवतियों ने बताया कि वे अपने शौक और खर्च पूरे करने के लिए इस काम में आई थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को महिला थाने भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

युवतियों ने कही ये बात

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार की गई युवती एक बिहार की है और एक पश्चिम बंगाल की है। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वे अपने शौक और खर्च पूरे करने के लिए इस काम में आई थीं। पुलिस ने दोनों युवतियों को महिला थाने भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके से मोबाइल, रजिस्टर और कुछ दस्तावेज बरामद

पुलिस ने छापेमारी में मोबाइल, रजिस्टर और कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने धारा 3, 4, 5, 6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मंत्री के बेटे भाजपा नेता ‘चिराग’ की तय हो गई शादी, मशहूर कथावाचक बन रहीं दुल्हन, पढ़े पूरी डिटेल

हाथरस : भारत में इन दिनों कथावाचकों की शादी को लेकर धूम मची हुई है। हाल ही में…

बेटियों की पढ़ाई के पैसों की नो टेंशन! सरकार देगी 25 हजार रुपए, जाने कैसे करना होगा आवेदन देखे पूरा डिटेल

लखनऊ : बेटियों के उज्जवल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए सरकारी तौर पर कई योजनाएं…

रात में पति – पत्नी बिस्तर पर कर रहे …. काम, दबकर हो गई 23 दिन के बच्चे की मौत, नहीं लगी दोनों को भनक

मुरादाबाद : जिले के सिहाली जागीर गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,…

ब्लैकमेलिंग से त्रस्त युवती ने दी जान, प्रेमी ने मंगेतर को भेजे अश्लील वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,…

1 of 10