ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्म का धंधा, अंदर का नाजारा देख पुलिस भी रह गई दंग, थाईलैंड से आई थी महिलाएं

पुणे : पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी सेक्स रैकेट का कारोबार कम होने के बजाए और तेजी से फलफुल रहा है। आए दिन पुलिस अलग अलग राज्यों से देह व्यापार का फंडफोड़ करती है। इसी बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो स्पा सेंटर में छापेमारी की है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने दो स्पा सेंटर पर छापेमारी कर थाईलैंड की कई नागरिकों समेत 18 महिलाओं को मुक्त कराया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन महिलाओं को देह व्यापार के लिए कथित तौर पर मजबूर किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को छापेमारी की ये कार्रवाई विमंतल और बानेर इलाकों में की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विमंतल इलाके के स्पा सेंटर से थाईलैंड की 10 से ज्यादा नागरिकों समेत 16 महिलाओं को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बानेर के एक अन्य स्पा सेंटर से भी दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। अधिकारी ने बताया कि इन स्पा सेंटर के प्रबंधकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

भारत में एक बार कोरोना की एंट्री, इस राज्य में दो लोगों की मौत से हड़कंप, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

भुवनेश्वर : आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद पड़ोसी…

IAS Transfer : एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए कई जगहों के कमिश्नर और कलेक्टर, एक साथ इतने अफसर इधर से उधर

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने अपने प्रशासनिक महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया…

CG Vidhansabha : छत्तीसगढ़ में पहली बार रविवार को लगेगा विधानसभा सत्र, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक…

1 of 24