मध्य प्रदेश

Sex Racket Busted : फेमस वाटर पार्क में खुलेआम चल रहा था सेक्स रैकेट, खास बुलाई गई थी थाई युवतियां

रतलाम : देश के कई शहरों में स्पा सेंटर तो जैसे जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुके हैं। यहां आए दिन पुलिस दबिश देकर युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ रही है। अब पुलिस आंख में धूल झोंकने के लिए नया हथकंडा अपनाया, लेकिन कानून के लंबे ​हाथ से बच नहीं पाए। रतलाम पुलिस की टीम ने वॉटर पार्क में दबिश देकर तीन युवतियों के साथ कुछ युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस की टीम यहां पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

तीन युवतियों के साथ पकड़ाए युवक

मिली जानकारी के अनुसार नामली कस्बे के पास तुलसी वाटर पार्क में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस वाले ग्राहक बनकर यहां पहुंचे थे। ग्राहक की तरह ही पुलिस वालों से देह व्यापार के संचालकों ने डील और उन्हें वॉटर पार्क में बने कमरे में भेज दिया गया। लेकिन इस बीच पुलिस की टीम वहां आ धमकी और पूरे मामले का खुलासा हो गया।

थाई युवतियों से करवा रहे थे देह व्यापार

कार्रवाई के बाद पुलिस तीनों थाई युवतियों, वाटर पार्क संचालक, स्पा संचालक व दोनों मैनेजरों को नामली थाने ले गई। यहां युवतियों के दस्तावेजों की जांच में पता चला कि एक युवती का वीजा एक्सपायर हो चुका है, जबकि अन्य दो में से एक टूरिस्ट और दूसरी बिजनेस वीजा पर आई थी। नियमों के मुताबिक विदेशी नागरिकों को ठहराने पर पुलिस मुख्यालय और स्थानीय थाने को सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन वाटर पार्क मालिक ने यह जानकारी छिपाई थी।

ग्राहकों का डाटा खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाटर पार्क के मालिक योगेश सिंह ने पाली निवासी नरेश को स्पा सेंटर संचालित करने के लिए जगह किराये पर दी थी। वहीं, आरोपी मैनेजर दिलीप ठाकुर नामली में एक इंस्टाग्राम पेज भी चलाता है। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे इस खेल में कौन-कौन लोग ग्राहक के तौर पर आते थे, पुलिस इसका डाटा भी जुटा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

Breaking : जहां 10 लाख बच्चे कुपोषित.. वहां नदी बहाए गए 11 हजार लीटर दूध! आस्था और सरोकार के बीच छिड़ी नई बहस

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर में नर्मदा नदी में दूध बहाने की खबर ने आज पूरे देश…

1 of 31