नई दिल्ली

School Holiday : एक बार फिर अब छात्रों की मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, यहां जानें कब-कब रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली : आने वाला महीना नवंबर 2025 बच्चों के लिए खुशियों और मस्ती से भरा रहने वाला है। इस महीने में धार्मिक त्योहारों, सरकारी अवकाशों और वीकेंड का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। ऐसे में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ आराम और मनोरंजन का भी भरपूर मौका मिलने वाला है।

गुरु नानक देव जयंती पर अवकाश

5 नवंबर को देशभर में गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। सिख समुदाय इस दिन भजन-संकीर्तन, नगर कीर्तन और सेवा कार्यों का आयोजन करता है। कई स्कूल इस मौके पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाते हैं।

हर हफ्ते वीकेंड पर मिलेगी राहत

नवंबर में कुल 5 रविवार (2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर) पड़ रहे हैं। इसके अलावा 8 नवंबर, जो दूसरा शनिवार है, कई राज्यों में अवकाश का दिन रहेगा। यानी लगभग हर हफ्ते बच्चों को स्कूल से ब्रेक मिलेगा।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर स्थानीय अवकाश

25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में स्थानीय अवकाश रहेगा। लोग सिख धर्म के नौवें गुरु के बलिदान को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं।

नवंबर 2025 में कुल 9 दिन की छुट्टियां

  • 1 नवंबर (शनिवार) – हरियाणा दिवस
  • 2 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 5 नवंबर (बुधवार) – गुरु नानक देव जयंती
  • 8 नवंबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार
  • 9 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 16 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 23 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 25 नवंबर (मंगलवार) – गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
  • 30 नवंबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

What's your reaction?

Related Posts

फाइनल हो गई मोदी कैबिनेट विस्तार की तारीख कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, यहां जानिए लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द बड़ा फेरबदल हो…

दिवाली से पहले ESIC का बड़ा फैसला! अब इन कर्मचारियों के परिवार वालों को मिलेंगे 15 के बजाय 20 हजार रुपये

नई दिल्ली : प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर…

बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम.. सितम्बर के पहले ही दिन लगा महंगाई का तगड़ा झटका, जानें कितने चुकाने होंगे

नई दिल्ली : सितम्बर के पहले ही दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले…

1 of 35