मध्य प्रदेश

शादी की तीसरी ही रात छत्तीसगढ़ की दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, नींद खुली तो फटी रह गई सबकी आंखें, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन

सागर : आज के समय में लुटेरी दुल्हन की कई घटनाएं सामने आते रहती है। इस तरह के मामलों के पीछे एक सोची-समझी साजिश या एक संगठित गैंग काम करता है। वहीं, एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। महुआखेड़ा पेगवार गांव में एक लुटेरी दुल्हन के महज तीसरे दिन ही नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ था विवाह

दरअसल, जैसीनगर थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा पेगवार निवासी 36 वर्षीय नोनीराम पटेल ने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वह दोबारा विवाह करना चाहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कंदेला निवासी रामनारायण दुबे से हुई, जिसने छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी निवासी रुक्मणी चतुर्वेदी से शादी कराने का भरोसा दिलाया। इसके बदले में उसने 1 लाख 20 हजार रुपये लिए। 19 जून को दोनों की सागर में कोर्ट मैरिज कराई गई और अगले दिन मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ।

नकदी-जेवर लेकर फरार

पीड़ित के मुताबिक, शादी के दौरान लुटेरी दुल्हन रुक्मणी के साथ ओडिशा निवासी अरविंद विभार भी मौजूद था, जिसे उसने अपना जीजा बताया था। लेकिन शादी के तीसरे दिन, 21 जून की रात रुक्मणी घर से 30 हजार रुपये नकद, करीब आधा किलो चांदी की करधोनी, लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी की पायल और एक मंगलसूत्र लेकर फरार हो गई। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो वह घर में नहीं थी।

तलाश के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक कार गांव में आई थी और उसमें सवार युवक घर का पता पूछ रहा था। फोटो दिखाने पर ग्रामीणों ने उसकी पहचान शादी में आए अरविंद विभार के रूप में की। पीड़ित की शिकायत पर जैसीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शादी कराने वाले बिचौलिए को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार महिला और उसके कथित सहयोगी की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

Breaking : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 से अधिक झुलसे, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

रतलाम : रतलाम जिले के हतनारा गांव में देर रात मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान…

1 of 34