Raipur

राजधानी रायपुर में आज न्यूड पार्टी का आयोजन, बिना कपड़ों के आएंगे युवक – युवती, इंस्टाग्राम पर भेजे जा रहे इनविटेशन

रायपुर : कभी शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में लगातार धर्म और संस्कृति के नाम पर तनाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में प्रदेश के कई जगहों पर विराजमान गणपति जी की मूर्ति को आधुनिक वेशभूषा पहनाने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों की नजर आगामी दिनों में विराजमान होने वाली माता की मूर्तियों पर है। लेकिन इस बीच राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी आयोजित किए जाने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर बवाल हो सकता है।

दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज यानि शनिवार को न्यूड पार्टी का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के बाद युवक-युवतियों को इनविटेशन भेजा रहा है। न्यूड पार्टी के इनविटेशन का पोस्टर सोशल मीडिया पर @sinful_writer1 के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में युवक-युवतियों को बिना कपड़ों के आना होगा। न्यूड पार्टी का पोस्टर सामने आने के बाद पार्टी रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे एपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

बता दें कि युवाओं को लुभाने के लिए ऐसे पहले भी कई ऑफर बार-क्लब संचालकों की ओर से दिए जा चुके हैं। इसी साल रक्षाबंधन पर एक क्लब संचालक की ओर से एक पैग पर एक फ्री का ऑफर दिया गया था। हालांकि भारी बवाल के बाद क्लब संचालक ने माफी मांगते हुए इस ऑफर को रद्द कर दिया था। अब देखने वाली बात ये होगी कि न्यूड पार्टी को लेकर सरकार क्या एक्शन लेती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : प्री वेडिंग शूट पर लगा प्रतिबंध, महिला आयोग ने भी किया स्वागत, जानिये समाज ने क्या-क्या लिये हैं फैसले

रायपुर : छत्तीसगढ़ में विवाह से पहले होने वाले प्री-वेडिंग शूट और उससे जुड़ी…

CG IAS Pramoshan Breaking : नए साल के पहले आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, मिला प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लंबे इंतज़ार के बाद आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इस…

CG News : होली पर 4 दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे सभी स्कूल – कॉलेज सहित सरकारी संस्थाएं, जानिए कब से कब तक रहेगा अवकाश

रायपुर : भारत को जहां एक ओर कृषि प्रधान देश के तौर पर जाना जाता है तो दूसरी ओर …

CG Crime : किराये की थार, गाड़ी से चार बार कुचला, बेवफा पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर – संसार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास…

छत्तीसगढ़ में होली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने बदला अपना फैसला, घोषित किया ड्राई डे

रायपुरः छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया…

1 of 52