LIFE
छत्तीसगढ

CG : प्रदेश के 8 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, दिन भर छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में दो दिनों तक भारी बारिश होने के बाद मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहे और मौसम खुशनुमा बना रहा। दो दिनों तक हुई बारिश के कारण तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होगी। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

अब तक हुई औसतन 994 मिमी वर्षा

बता दें कि, छत्तीसगढ़ में अब तक औसतन 994 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है जो इस वर्ष के मानसून का लगभग 87 प्रतिशत है। बलरामपुर जिला सर्वाधिक वर्षा वाला जिला रहा है जहाँ अब तक 1344.5 मिमी बारिश हो चुकी है यह सामान्य से 54% अधिक है। वहीं बेमेतरा जिला सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र है, जहाँ मात्र 472 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो औसत से करीब 50% कम है।

What's your reaction?

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ‘छत्तीसगढ़ कभी नक्सलवाद से प्रभावित था, आज विकास की दौड़ में आगे बढ़ रहा’ ….

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, जाने कब बढ़ी डेट …. तक मिलेगा मौका

रायपुर : छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में दाखिले का इंतजार कर…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने जारी की शराब की नई रेट लिस्ट, किस ब्रांड की बढ़ी कीमत, किसकी हुई कम, जानें यहां

रायपुर : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, आबकारी विभाग ने…

CG : मानसून की हुई विदाई, छत्तीसगढ़ में अब ठण्ड ने दी दस्तक!…. तापमान में आई गिरावट, धुंध और कोहरे का आलम

रायपुर : छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही…

1 of 20